Breaking News

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share

दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां
-संवाददाता-
सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
डिजिटल युग में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सूरजपुर एवं निकोन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कैमरा तकनीक, डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के क्षेत्र में व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि वे इस क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से परिचित हो सकें।
कैमरा तकनीक से लेकर कंपोजिशन तक मिला प्रशिक्षण-कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आधुनिक कैमरों की कार्यप्रणाली, विभिन्न प्रकार के लेंस, उनके उपयोग, कैमरा संचालन, फ्रेमिंग, कंपोजिशन, प्रकाश व्यवस्था तथा प्रभावी फोटोग्राफी के मूलभूत सिद्धांतों की विस्तार से जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया गया कि किसी दृश्य को आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए तकनीकी समझ के साथ रचनात्मक दृष्टिकोण कितना महत्वपूर्ण होता है।
इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान-कार्यशाला के सफल आयोजन में डीएमसी मनोज कुमार साहू, पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मोहन लाल साहू,प्रभारी प्राचार्य बृजलाल साहू,सहायक प्राध्यापक अनिल चक्रधारी, निकोन टीम के गौरव जैन एवं अनुग्रह पुरोहित, प्रशिक्षक मोहित साहू तथा विभिन्न विद्यालयों के नोडल शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जिला न्यायालय परिसर में स्टैंड और फोटो कॉपी दुकान आवंटन पर उठे सवाल

Share बोलीदाताओं ने पारदर्शिता पर खड़े किए प्रश्न, नियमों की अनदेखी कर दूसरे को आवंटन …

Leave a Reply