Breaking News

बिलासपुर@बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार की हत्या करने वाले तीन आरोपी अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार,चौथे की तलाश जारी

Share


बिलासपुर,21 जुलाई 2026। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चार आरोपियों में से तीन को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक,हत्या के बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों में छिप गए थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। सबसे पहले दिनेश राठिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को पटना और बेंगलुरु से भी गिरफ्तार कर लिया। अब एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश कई राज्यों में जारी है।
हाथ-पैर बांधकर की थी हत्या
जांच में सामने आया है कि चारों आरोपियों ने पहले चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे के साथ मारपीट की। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए, गला दबाया और मुंह में गमछा ठूंस दिया,जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
बालिग होने के बाद सेफ्टी यूनिट में थे आरोपी
पुलिस के अनुसार,आरोपियों ने अपने पुराने अपराध किशोर अवस्था में किए थे। हालांकि,इस हत्याकांड के समय सभी आरोपी बालिग हो चुके थे। इसी कारण उन्हें बाल संप्रेषण गृह की प्ले सेफ सेफ्टी यूनिट में रखा गया था।
चौथे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस की विशेष टीमें फरार चौथे आरोपी की तलाश में लगातार विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा न्यायालय के समक्ष किया जाएगा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply