Breaking News

चंडीगढ़@पंजाब-हरियाणा के किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला वापस लिया,गिरफ्तार किसान होंगे रिहा

Share


चंडीगढ़,21 जुलाई 2026। प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों ने फिलहाल आंदोलन को स्थगित करते हुए वापस लौटने का फैसला लिया है। शंभू व खनौरी बॉर्डर से किसान अपने घरों को लौटना शुरू हो चुके हैं। दिनभर बॉर्डर पर चले हंगामे के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ हुई बैठक में दो मुख्य मांगों पर सहमति के बाद किसान संगठनों ने धरना खत्म करने का फैसला लिया। शंभू बॉर्डर पर मंगलवार को हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसान नेताओं से मुलाकात की। बैठक के दौरान किसानों की दो प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। कृषि मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही हिरासत में लिए गए किसान नेताओं और अन्य किसानों को रिहा करने का भरोसा भी दिया गया। किसान नेताओं के अनुसार सरकार ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच अगले एक सप्ताह के भीतर वार्ता करवाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद किसान संगठनों ने अपना धरना समाप्त करने और शंभू बॉर्डर खाली करने का फैसला लिया।


Share

Check Also

भोपाल@मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित

Share भोपाल,21 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को …

Leave a Reply