भोपाल,20 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधेयक सदन में पेश कर दिया। मंत्री गौतम टेटवाल ने विधेयक को विधानसभा पटल पर रखा। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस विधेयक को मंजूरी दी गई थी। अब इस पर सदन में विस्तृत चर्चा दूसरे दिन होगी, जिसके बाद आगे की विधायी प्रक्रिया तय की जाएगी। सत्र की शुरुआत दिवंगत नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अश्विन जोशी, पहाड़ सिंह कन्नौजे,पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी,प्रख्यात शायर डॉ. बशीर बद्र और लोककला की प्रतिष्ठित कलाकार तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित भी की गई। श्रद्धांजलि प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बरगी हादसे,पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना और कथित तौर पर परीक्षा संबंधी घटनाओं से जुड़े मृतकों को भी श्रद्धांजलि देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति भी सदन को संवेदना व्यक्त करनी चाहिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आपत्ति जताते हुए कहा कि श्रद्धांजलि के अवसर पर इस तरह के राजनीतिक मुद्दे उठाना उचित नहीं है। यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में कांग्रेस विधायक आतिफ अकील काले वस्त्र पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने हाथों में विरोध संबंधी पोस्टर लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और मांग की कि जिस प्रकार कुछ समुदायों को प्रस्तावित कानून से छूट देने की बात है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur