Breaking News

कोलकाता@भाषा किसी भी देश की संस्कृति व विरासत की पहचान होती : अमित शाह

Share


कोलकाता,19 जुलाई 2026। सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता के नाम आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कोलकाता स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर में भारत के पहले ‘शब्द संग्रहालय’ का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि किसी भी देश की भाषा उसकी संस्कृति, इतिहास और विरासत की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि भाषा के माध्यम से किसी राष्ट्र की सभ्यता और उसके जीवन मूल्यों को समझा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी मातृभाषा के साथ कम से कम एक अन्य भारतीय भाषा सीखने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे भारत की सांस्कृतिक विविधता को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पुस्तकालयों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि किसी राष्ट्र का भविष्य केवल महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों की संख्या से तय नहीं होता, बल्कि इस बात से भी तय होता है कि कितने लोग पुस्तकालयों का उपयोग कर ज्ञान अर्जित करते हैं। पढऩे की संस्कृति ही समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध बनाती है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पूछताछ में बड़ा खुलासा…टिन्नू के इशारे पर नोट छिपाता था मनीष

Share नई दिल्ली,19 जुलाई 2026। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले में …

Leave a Reply