Breaking News

नई दिल्ली@पूछताछ में बड़ा खुलासा…टिन्नू के इशारे पर नोट छिपाता था मनीष

Share


नई दिल्ली,19 जुलाई 2026। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अपराध की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर जब सघन पूछताछ की,तो एक बेहद शातिर ‘मॉडस ऑपरेंडी’ (अपराध करने का तरीका) का पता चला है। बीते शनिवार को टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जांच में यह बात सामने आई है कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी की इस पूरी साजिश को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जाता था। आरोपियों की प्रत्येक भूमिका पहले से निर्धारित थी, जिससे वे सुरक्षा घेरे को चकमा देने में सफल रहते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे मंदिर में गिनती वाले कक्ष के पास स्थित एक बाथरूम का उपयोग धन छिपाने के लिए करते थे। टिन्नू यादव के पास मंदिर प्रबंधन या चेकिंग टीम के आने की सूचना पहले ही पहुँच जाती थी। जैसे ही किसी के आने की आहट मिलती, टिन्नू अपने भतीजे मनीष को तुरंत संकेत दे देता था। मनीष फुर्ती से नोटों की गड्डियों को छिपाकर बाथरूम में डाल देता था। जैसे ही सुरक्षा टीम या प्रबंधन के लोग वहां से चले जाते, आरोपी वापस जाकर उन रुपयों को निकाल लेते थे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बचने के लिए भी उन्होंने बाकायदा एक रणनीति तैयार की थी, ताकि उनकी हर हरकत संदिग्ध न लगे।


Share

Check Also

कोलकाता@भाषा किसी भी देश की संस्कृति व विरासत की पहचान होती : अमित शाह

Share कोलकाता,19 जुलाई 2026। सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता के नाम आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज …

Leave a Reply