नई दिल्ली,17 जुलाई 2026। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारी सामने आई है। राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी वीरपांडियन ने बताया कि 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 12 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। इस बीच कडप्पा के आरआईएमएस अस्पताल में कोविड वार्ड भी बना दिया गया है। स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि जिन चार मरीजों की मौत हुई, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां पहले से थीं। इनमें से तीन मरीज कडप्पा जिले के थे और एक मरीज काकीनाडा का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि राज्य में समय-समय पर कोविड के मामले सामने आते रहे हैं। आयुक्त के मुताबिक, साल 2026 में आंध्र प्रदेश का पहला कोविड मामला 26 जून को कडप्पा जिले में दर्ज हुआ था। इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 और मामले सामने आए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur