Breaking News

गांधीनगर@गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और आरोपितों को किया गिरफ्तार

Share

गांधीनगर,17 जुलाई 2026। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एटीएस इस मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हीं आरोपितों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित गुजरात के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। कड़ी अदालत ने पांचों आरोपितों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एटीएस के अनुसार गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपित पहले गिरफ्तार किए गए आठ आरोपितों के संपर्क में थे और कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री का परीक्षण भी कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों ने अलग-अलग स्थानों पर कई बार विस्फोटकों का परीक्षण किया था। जांच एजेंसी को आरोपितों के मोबाइल फोन से बम बनाने से संबंधित पीडीएफ दस्तावेज, जिहादी साहित्य और विस्फोटक तैयार करने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े साहित्य का अध्ययन कर रहे थे।
एटीएस की जांच में यह भी सामने आया कि मामले के कथित मुख्य सूत्रधार मोहम्मद अमीन के पास से बम बनाने की सामग्री बरामद हुई थी। आरोप है कि मोहम्मद अयूब कड़ीवाला ने इसी सामग्री की सहायता से टाइम बम बनाने का प्रयास किया था,हालांकि वह सफल नहीं हो सका। बाद में यह सामग्री बिलाल आबिदभाई शेरा को पहुंचाई गई थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ट्रंप को मारने पर 10 मिलियन डॉलर इनाम इराकी संगठन की धमकी से बढ़ा तनाव

Share नई दिल्ली,17 जुलाई 2026। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब एक …

Leave a Reply