Breaking News

नई दिल्ली@नीट-यूजी 2026 रिजल्ट घोषित…आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त ऑल इंडिया टॉपर

Share


नई दिल्ली,17 जुलाई 2026। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बहुप्रतीक्षित नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 21 जून को आयोजित इस पुनः परीक्षा में भाग लिया था, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए एनटीए ने इस बार परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया था,जिसके अंतर्गत विभिन्न चरणों को समानांतर रूप से पूरा किया गया। परिणाम तक पहुँचने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर ‘नीट-यूजी Re-Exam Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें। सबमिट करते ही आपका स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है। याद रहे कि परीक्षा के बाद जारी की गई फाइनल आंसर की के आधार पर ही यह रिजल्ट तैयार किया गया है।
महिला उम्मीदवारों
का रहा शानदार प्रदर्शन

इस वर्ष के नीट यूजी परिणामों की सबसे उल्लेखनीय बात महिला उम्मीदवारों का दबदबा है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल छात्रों में 58 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो महिला उम्मीदवारों का क्वालिफिकेशन रेट 56.8 फीसदी रहा, जबकि पुरुष उम्मीदवारों का आंकड़ा 55.1 फीसदी दर्ज किया गया। यह परिणाम शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।
टॉपर्स और अंकों का विश्लेषण : नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में मेधावी छात्रों ने उच्च स्कोर के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉप किया है। परीक्षा में कुल 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा,1,492 उम्मीदवारों के अंक 650 से ज्यादा,10,160 के 600 से ज्यादा और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 से अधिक अंक हासिल किए हैं। उल्लेखनीय है कि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंकों के साथ अपनी सफलता दर्ज की है, जिनमें से 93 फीसदी पहली बार परीक्षा में शामिल हुए थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ट्रंप को मारने पर 10 मिलियन डॉलर इनाम इराकी संगठन की धमकी से बढ़ा तनाव

Share नई दिल्ली,17 जुलाई 2026। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब एक …

Leave a Reply