Breaking News

नई दिल्ली@पंजाब,कर्नाटक,दिल्ली की एसआईआर तारीखों में बदलाव,अगस्त तक बीएलओ जायेंगे घर-घर

Share

नई दिल्ली,15 जुलाई 2026। चुनाव आयोग ने पंजाब, कर्नाटक और दिल्ली की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। चुनाव आयोग ने संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए तारीखों में बदलाव की घोषणा की है। दिल्ली और कर्नाटक में अब 08 अगस्त तक बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म वितरण एवं एकत्र कर सकेंगे। पहले यह तारीख 30 जून थी। इसके अलावा मतदाता केंद्रों के पुनर्वर्गीकरण को 08 अगस्त तक समाप्त करना होगा। दोनों राज्यों से जुड़ी मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त को जारी की जाएगी। इन पर 16 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराए जा सकते हैं और 15 अक्टूबर तक सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को जारी होगी। वहीं, पंजाब में बीएलओ 03 अगस्त तक घर-घर जा सकते हैं। 03 अगस्त तक ही मतदान केन्द्रों का पुनर्रवर्गीकरण होगा। मसौदा मतदाता सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी 12 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निस्तारण 08 अक्टूबर तक किया जाना है। 12 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर@नकटी गांव से राजभवन तक कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’ शुरू, पुनर्वास और मुआवजे की मांग तेज

Share रायपुर,15 जुलाई 2026। नवा रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े …

Leave a Reply