Breaking News

गोरखपुर@गोरखपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Share


बसपा नेता हत्याकांड का इनामी आरोपी रहमान एनकाउंटर में ढेर

गोरखपुर,14 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस और एसटीएफ की एक बड़ी कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू मारा गया। पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में एसटीएफ और खोराबार थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। मुस्तफिजुल पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और पुलिस हिरासत से फरार होने जैसे संगीन अपराधों के 10 से अधिक मामले दर्ज थे। इस मुठभेड़ के दौरान एक मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुख्ता सूचना पर एसटीएफ की बड़ी घेराबंदी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट को गुप्त सूचना मिली कि आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र का निवासी मुस्तफिजुल रहमान रामनगर करजहा के रास्ते कुशीनगर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और खोराबार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके की नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने जब संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, तो उसने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुस्तफिजुल को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बसपा नेता की हत्या समेत कई वारदातों में था वांछित
मुस्तफिजुल रहमान का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और हिंसक रहा है। वह वर्ष 2021 में आजमगढ़ में हुए बसपा नेता कमालू हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। इस जघन्य वारदात के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की बढ़ती सख्ती और दबाव के चलते उसने उत्तर प्रदेश से पलायन कर गुजरात में पनाह ली थी। एडीजी वाराणसी की ओर से उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


Share

Check Also

कोलकाता@20 साल का वनवास खत्म…सत्ता बदलते ही कोलकाता लौट रहीं बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन

Share कोलकाता,14 जुलाई 2026। लंबे समय से अपने बेबाक विचारों के लिए पहचानी जाने वाली …

Leave a Reply