नई दिल्ली12 जुलाई 2026। भारतीय संगीत जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। ‘दक्षिण की कोकिला’ के नाम से दुनिया भर में मशहूर और देश की महान पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कर्नाटक के मैसूर स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म उद्योग और संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगीत जगत की इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख प्रकट किया है और इसे भारतीय संस्कृति के लिए एक बड़ा नुकसान बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए जानकी अम्मा को नमन किया। उन्होंने लिखा कि एस. जानकी अम्मा का जाना संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। विभिन्न भारतीय भाषाओं में गाए गए उनके जादुई गीत कई पीढि़यों तक लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज से हर मानवीय भावना को जीवंत कर दिया, और उनकी गायकी आने वाले लंबे समय तक संगीत प्रेमियों को प्रेरित करती रहेगी। पीएम ने उनके शोक संतप्त परिवार और देश-विदेश में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। एस. जानकी भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा और महानतम गायिकाओं में शुमार थीं, जिन्होंने अपनी आवाज से भाषाई सीमाओं को तोड़ दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur