Breaking News

नई दिल्ली@होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमला…

Share


10 भारतीय सुरक्षित,1 लापता,भारत ने की निंदा
नई दिल्ली,12 जुलाई 2026। भारत ने ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। इस जहाज के चालक दल में 11 भारतीय सदस्य थे। भारत ने 10 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और बचाव अभियान में ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ओमान के तट पर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को बचा लिया गया, जबकि एक लापता है। हम ओमानी अधिकारियों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देते हैं। इस क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले चिंता की बात हैं। हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए बातचीत की अपनी मांग दोहराते हैं, ताकि शांति और स्थिरता लौट सके। अमेरिका ने तीसरी बार ईरान पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे इस जहाज को निशाना बनाया। हमले में साइप्रस के झंडे वाले इस जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और इंजन रूम में आग लग गई। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अनुसार,जहाज के चालक दल ने जहाज छोड़कर लाइफबोट में शरण ली थी। इसी घटना में अब एक भारतीय लापता बताया जा रहा है। अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने घोषणा की कि होर्मुज जलडमरूमध्य को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। वहीं, जहाज पर हमले को लेकर ईरान ने कहा कि ये जहाज अनधिकृत रास्ते से होकर गुजर रहा था। ईरान ने कहा कि कई जहाजों ने बार-बार दी गई चेतावनियों और अधिकृत रास्ते से आगे बढऩे के निर्देशों को नजरअंदाज किया था।
इसके बाद एक चेतावनी शॉट के तहत जहाजों को रोका गया। अमेरिका ने कहा कि उसने ईरान में 140 ठिकानों को निशाना बनाया है। कम से कम 5 शहरों में अहम रणनीतिक और सैन्य ठिकानों पर हमले हुए हैं। इसके जवाब में ईरान ने कतर, कुवैत,बहरीन,संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। इन नए हमलों के बाद युद्धविराम लगभग खत्म हो गया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि एकतरफा समझौते अब नहीं माने जाएंगे।


Share

Check Also

बिहार@छुट्टी पर आए आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या,इलाके में हड़कंप

Share बिहार,12 जुलाई 2026। बिहार के वैशाली जिले से एक अत्यंत दुखद और दिल दहला …

Leave a Reply