Breaking News

नई दिल्ली@न्याय : बच्चे को पटक-पटक कर मारने वाले नर पिशाच को 41 दिन में फांसी की सजा..

Share


कोर्ट ने कहा…वारदात बेहद जघन्य.. बीच सड़क 27 बार पटका था मासूम को

नई दिल्ली,11 जुलाई 2026। डेढ़ साल के मासूम की सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को अदालत ने शुक्रवार को मात्र 41 दिन में फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने हत्या के दोषी विराज को दोषी करार देने के बाद कड़ी सजा दी और उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। घटना 30 मई की है, जब बदायूं के सिविल लाइंस निवासी विराज ने रिश्ते की भाभी के शादी के प्रस्ताव ठुकराने पर गुस्से में आकर डेढ़ साल के भतीजे आरव को घर से लगभग 50 मीटर दूर सुनसान पक्की सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला। वारदात का दिल दहला देने वाला भयावह दृश्य पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था, जो अभियोजन के अनुसार मुकदमे का सबसे निर्णायक साक्ष्य रहा। अदालत ने कहा कि वारदात बेहद जघन्य थी और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत वैज्ञानिक साक्ष्य व गवाहियों से दोष सिद्ध हुआ। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोपित ने सेकंडों में लगातार 8 बार और कुल 27 बार मासूम की बेरहमी से पटककर हत्या की यह कृत्य समाज के लिए चिंताजनक और असहनीय है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply