Breaking News

नई दिल्ली@देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत गिरी,चांदी की बढ़ी चमक

Share


नई दिल्ली,02 नवम्बर 2025। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में रविवार को गिरावट का रुख नजर आ रहा है। हालांकि, चांदी के भाव में रविवार को 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है। रविवार को कारोबार में सोना 260 रुपये से लेकर 290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में आई इस कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना रविवार को 1,23,000 रुपये से लेकर 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना रविवार को 1,12,750 रुपये से लेकर 1,12,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में रविवार को 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान लगातार कमजोरी का रुख बनने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 2,620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 2,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी रविवार को उछाल के बावजूद साप्ताहिक आधार पर 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी आ गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,23,150 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,23,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना रविवार को 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना रविवार को 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,12,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@मेक्सिको में टैरिफ बढ़ने से भारत के ऑटो निर्यात पर पड़ेगा असर,कंपनियों के वॉल्यूम और मार्जिन पर खतरा

Share नई दिल्ली,14 दिसम्बर 2025। मेक्सिको की सीनेट ने राष्ट्रीय उद्योग और उत्पादकों की रक्षा …

Leave a Reply