Breaking News

जगदलपुर@ डिप्टी रेंजर के 6 ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

Share


डेढ़ करोड़ नगद और सोना-चांदी बरामद
जगदलपुर,28 जुलाई 2025 (ए)।
बस्तर से सटे ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रविवार सुबह ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर रामचंद्र नेपक के 6 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस कार्रवाई में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नगदी के साथ भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी की यह कार्रवाई ओडिशा के जयपुर, भुवनेश्वर सहित 6 अलग-अलग ठिकानों पर की गई। जयपुर स्थित गोल्डन हाइट्स अपार्टमेंट से सबसे ज्यादा नगदी और कीमती सामान बरामद किया गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply