लंदन,10 जून 2025। पूर्व दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि यह बहुत बड़ा सम्मान है कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का नाम उनके और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया है। क्रिकेट के दिग्गज तेंदुलकर और एंडरसन का अब भारत-इंग्लैंड टेस्ट प्रतिद्वंद्विता में एक विशेष स्थान होगा, क्योंकि दोनों बोर्ड, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और ईसीबी (इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का नाम उनके नाम पर (एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी) रखने का फैसला किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur