Breaking News

जगदलपुर@ एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त छापेमारी

Share


कई अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई
जगदलपुर,09 मार्च २०२५ (ए)।
बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। बीजापुर में सहायक आयुक्त के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी छापेमारी की गई। इसके अलावा, उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा
स्थित एक अन्य मकान पर भी एसीबी की टीम पहुंची। इसके साथ ही, सुकमा जिले में भी छापेमारी की गई है, जहां सुकमा के डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में भी कई स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए रायपुर से एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम बस्तर संभाग पहुंची है। फिलहाल, जिन-जिन स्थानों पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है, वहां जांच जारी है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply