Breaking News

सुकमा/जगदलपुर@पीडिया एनकाउंटर के विरोध में सर्व आदिवासी समाज बस्तर बंद

Share


सुकमा/जगदलपुर,28 मई 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ में पीडिया में हुए नक्सली एनकाउंटर के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद के आहृान पर सुकमा में सुबह से दुकानें नहीं खुली है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद का समर्थन किया है। मिली जानकारी के अनुसार संभाग के सातों जिलों में आज दुकानें बंद हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जैसे मेडिकल खुले रहेंगे।पुलिस का दावा है कि पीडिया गांव में हुए एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को ढेर किया गया है। जबकि सर्व आदिवासी समाज, सीपीआई और कांग्रेस ने इसे फर्जी बताया है। सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर विपक्ष के लोगों ने भी इस मुठभेड़ को फर्जी बताया है। इसी के विरोध में आज विरोध में सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद के आहृान किया है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply