Breaking News

अंबिकापुर,@बस की ठोकर से घायल ग्रामीण की मौत

Share

अंबिकापुर,14 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। यात्री बस से हुई टक्कर में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक को दुर्घटना के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए थे, इसके बाद बस मालिक के कहने पर घर लेकर चले गए थे। पुन: तबीयत बिगडऩे पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां उपचार के दौरान वह दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र के खाला का लल्लू राम पासवान पिता स्व. मानिकचंद पासवान 42 वर्ष की पत्नी मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती थी, जिसे देखने के लिए वह बीते 29 अगस्त को पुत्र रोहित के साथ मोटरसाइकिल में अस्पताल आ रहा था। खरसिया चौक के पास रसीद बस क्रमांक सीजी 15 एबी 2151 का चालक उसे ठोकर मार दिया। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल रोहित चला रहा था, जिसे मामूली चोट आई थी। वहीं पिता को गंभीर चोट आने पर संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था, जहां उसका ईलाज चल रहा था। 2 सितंबर को बस मालिक ने घायल के स्वजन को कहा कि अब उसकी स्थिति ठीक है, घर ले जाओ। इसके बाद स्वजन उसी दिन छुट्टी करा लल्लूराम को घर ले गए थे। 12 सितंबर को तबीयत बिगडऩे पर वे उसे पुन: मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात पौने 12 बजे उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply