Breaking News

अंबिकापुर,@24 दिन बाद हड़ताल से वापस लौटे स्वास्थ्य कर्मचारी

Share

अंबिकापुर,14 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। पिछले 24 दिनों से चल रही स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है। सीएम प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने ये फैसला लिया। निर्णय के बाद सरगुजा के स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपने-अपने कार्य पर वापस लोट गए हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी के कार्य पर लौटने से बेहाल स्वास्थ्य व्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है।
छाीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के अनुसार राज्य सरकार द्वारा घोषणा पत्र में उल्लेखित स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों की वेतन विसंगति सुधारने, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोविड में तैनात अमले को विशेष कोरोना भाा देने, वेतन विसंगति से जूझ रहे कई कैडर जैसे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी, नर्सिंग कैडर की वेतन विसंगति दूर करना शामिल हंै। राज्य सरकार ने आज तक समस्या का हल करने प्रयास नहीं किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिंगवा कमेटी बनी थी। जिसकी रिपोर्ट 4 साल बाद भी सार्वजनिक नहीं की गई है। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लगातार हिंसात्मक घटनाएं हो रही है। घटनाओं पर लगाम लगाने ठोस कार्रवाई व विभागीय एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। साथ ही डॉक्टर को 4 स्तरीय वेतनमान देने, जूनियर डॉक्टर के स्टाइफंड में वृद्धि की मांग को लेकर छाीसगढ हेल्थ फेडरेशन के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठन 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। मामले में रायपुर धरना स्थल में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और लंबी चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद सरगुजा के हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य पर वापस लौट गए हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/ एमसीबी@ 6 मौतें, 37 घायल…फिर जागा परिवहन विभाग! 3 बसें जब्त… 4 पर चालानी कार्रवाई,उसी शाम कोरिया डीटीओ नवा रायपुर अटैच

Share बस हादसे के बाद डीटीओ पर कार्रवाई,लेकिन अनफिट बसों को सड़कों पर दौड़ने देने …

Leave a Reply