अंबिकापुर,14 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल सोहगा मे ‘हिन्दी दिवस’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शाला में विविध आयोजनों तथा प्रतियोगिताओं के माध्यम से इस दिवस को मनाया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम विद्यार्थियों को इस दिवस के इतिहास तथा महाा के विषय में बताया गया। विद्यालय की प्राचार्या लीना थॉमस ने बताया कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है, जिसका प्रसार हमेशा होता रहेगा। हिन्दी एक ऐसी धारा है जो सदेव बहती रहेगी। हिन्दी से ही हमारी पहचान है। हमारे देश को वैश्विक पटल पर सबसे ऊंचा स्थान हमारी भाषा और हमारी संस्कृति के कारण ही मिलता रहा है। हिन्दी दिवस के इस अवसर पर शाला परिसर में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण, निबंध तथा वाद विवाद, कविता पाठन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के पश्चात हिन्दी भाषा के विकास को लेकर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्रों तथा शिक्षकों ने बढ़ चढक¸र हिस्सा लिया और हिन्दी भाषा के विकास पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषाई विकास के साथ अपने जीवन में हिन्दी की उपयोगिता किस तरह से बेहतर की जा सके इस विषय पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur