Breaking News

अंबिकापुर@कंटेनर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,एक की मौत,दूसरा गंभीर

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,10 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)।
    अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लहपटरा के पास रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे कंटेनर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्याम नारायण रजवाड़े पिता जगदीश राजवाड़े उम्र 30 वर्ष ग्राम बैलखारिखा थाना दरिमा का रहने वाला था। वह अपने साथी विश्वनाथ राजवाड़े के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीआर 0330 से अंबिकापुर से लखनपुर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार लहपटरा के पास पहुंचे बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एई 7837 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। सर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से श्याम नारायण राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विश्वनाथ रजवाड़े के सर एवं हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है। जिसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कजे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन को जत कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply