Breaking News

बैकुण्ठपुर@मोदी सरकार अडानी को लाभ पहुंचाने यात्री रेल गाडि़यों को रद्द कर रही,माल गाड़ी लगातार चल रही है: जेपी श्रीवास्तव

Share

बैकुण्ठपुर,09 सितम्बर 2023 (घटती घटना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मोदी सरकार अडानी को लाभ पहुंचाने यात्री रेल गाडि़यों को रद्द कर रही है जबकि माल गाड़ी लगातार चल रही है। ट्रैक को मरम्मत करने का दिया जा रहा है हवाला।
उन्होंने कहा कि एक ही ट्रैक पर यात्री ट्रेन नही जा पा रही है। जहां एक चलती थी वहां 4 चल रही है। अंदर की बात समस्या को जानबूझकर पर पैदा की जा रही है। निजीकरण का कांग्रेस विरोध करती है। शासकीय सुविधाओं को क्यों लागू नही किया जा रहा था। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल की तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर बताया कि हम निजी स्कूल से बेहतर सुविधाएं दे सकते है। भाजपा संस्कारो की बात करते है जबकि बुजुर्गों की सुविधाएं बन्द कर दी है। कोरोना काल से बन्द किया अब तक चालू नही किया, रद्द करने से घाटा बढेगा ये रेल चलाने से घटा बढेगा। इनका एक ही लक्ष्य है रेलवे का निजीकरण किया जाए। परसो ही 300 से 400 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। लाभ की बात करते है तो जब लाभ पर है तो निजीकरण क्यों, माल ढुलाई से से बिलासपुर झोन में 20 से 22 हजार करोड़ रेलवे की कमाई है तो देश का क्या हाल है। केंद्र सरकार ने रेलवे की स्थिति बदहाल करके रख दी है इसके लिए कई बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने चिट्ठी लिखी पर जरा सा भी जूं नही रेंग रही है।। कोरोना काल मे बन्द सुविधाओं को आज तक शुरू नही किया। माल गाड़ी उसी पटरी पर कैसे चल रही है यात्रियों को परेशान कर रही है। केंद्र सरकार का कुल षड्यंत्र है निजीकरण करना। बिलासपुर के सांसद है अरुण साव जी ने , आवाज तक उन्होंने नही उठाई एक भी चिट्ठी नही लिखी एक बार भी आवाज नही उठाई यदि केंद्र सरकार निजीकरण करती है तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। वही अम्बिका सिंहदेव ने कहा भाजपा जो काम कर रही है आने वाले समय पूरे देश के लिए दिक्कत होगीज़ केंद्र सरकार टुकड़ो में बंट जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नजीर अजहर, योगेश शुक्ला, वेदान्ती तिवारी, अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रवीर भट्टाचार्य सहित काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply