Breaking News

अंबिकापुर@किराया भुगातन व नवीनिकरण नहीं कराए जाने पर निगम ने की दुकान सीलबंद की कार्रवाई

Share

अंबिकापुर,08 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। नगर निगम द्वारा किराए पर दिए गए दुकानों का किराया भुगतान व नवीनीकरण नहीं कराए जाने पर निगम का राजस्व अमला द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त के आदेश पर निगम का राजस्व विभाग ने प्रतिक्षा बस स्टैंड के समीप स्थित दुकान क्रमांक 9 के खिलाफ कार्रवाई की गई। दुकान संचालक द्वारा किराया का भुगातन नहीं करने व नवीनिकरण नहीं कराने पर सीलबंद की कार्रवाई की गई। इससे पूर्व आवंटित को निगम द्वारा नोटिस दिया गया था। पर कोई पहल नहीं करने पर निगम द्वारा कार्रवाई की गई है। इसी तरह निगम द्वारा आवंटितों द्वारा किराए भुगतान नहीं करने व नवीनिकरण नहीं कराने पर नोटिस दिया जा रहा है। यदि आबंटिती द्वारा दुकान किराया का भुगतान एवं अनुबंध नवीनीकरण नहीं कराया जाता है तो नियमानुसार निगम द्वारा दुकान को सील करने एवं आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/ एमसीबी@ 6 मौतें, 37 घायल…फिर जागा परिवहन विभाग! 3 बसें जब्त… 4 पर चालानी कार्रवाई,उसी शाम कोरिया डीटीओ नवा रायपुर अटैच

Share बस हादसे के बाद डीटीओ पर कार्रवाई,लेकिन अनफिट बसों को सड़कों पर दौड़ने देने …

Leave a Reply