अंबिकापुर,07 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। भगवान कृष्ण की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से कृष्ण जन्म की मंचन कर अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा सुंदर भजन भी प्रस्तुत किए गए। बड़े बच्चों और छोटे बच्चों के माध्यम से दही लूट का भी कार्यक्रम रखा गया। सुंदर राधा-कृष्ण की वेशभूषा में अपने भावों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। भावो को व्यक्त करते हुए अभिभावकों को खूब आनंदित किया। पूरे कार्यक्रम में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, कृष्ण की जयकारा की उद्घोषणा से भक्तिमय वातावरण देखते ही बन रहा था। उक्त कार्यक्रम में बच्चों ने आनंद से जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में विद्यालय की सह व्यवस्थापिका प्रतिमा त्रिपाठी, एकल अभियान प्रमुख अंजू अग्रवाल, शीला छाजेड़, मामोल कोचेटा उपस्थित हुए। प्राचार्य मीरा साहू प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह के मार्गदर्शन आचार्य दीदी के सहयोग से सफलतापूर्वक मनाया गया। अभिभावकों की संख्या और बच्चों के उत्साह वर्धन में वातावरण भक्ति भाव से भर गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान अंजू अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारों को पोषित करने वाली और बच्चों में संस्कार हस्तांतरण करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रतिमा त्रिपाठी ने भी सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देती हुई इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur