अंबिकापुर.02 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी व एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था को कड़ाई से पालन कराने हेतु जिले के सभी थाने व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत कोतवाली, गांधीनगर, मणिपुर, दरिमा, सीतापुर, मैनपाट पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने संजय पार्क स्थित टर्निंग प्वाइंट ढ़ाबा में छापेमारी कर २० लीटर अंग्रेजी शराब के साथ संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संचालक शशीभूषण ङ्क्षसह के खिलाफ धारा ३४(२) के तहत कार्रवाई की है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा मनेन्द्रगढ़ रोड स्तिथ पप्पू भोजनालय में छापेमारी कर 4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना मणिपुर, दरिमा, सीतापुर मैनपाट द्वारा आबकारी के 1-1 प्रकरण दर्ज कर कुल 12 लीटर अवैध महुआ शराब की जब्त किया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सम्पूर्ण कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, निरीक्षक राजेश सिंह, निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल, विशेष पुलिस टीम से सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहित अन्य पुलिस स्टाप सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur