Breaking News

अंबिकापुर@लकड़ी से मार कर ससुर की हत्या करने के बाद बहू ने किया जहर सेवन

Share

अंबिकापुर.01 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)।कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी में गुरुवार की रात एक महिला ने अपने वृद्ध ससुर को लकड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दी। इसके बाद खुद वह कीटनाशक सेवन कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। 

जानकारी के अनुसार निर्मला एक्का पति बालकिशुन कोतवाली थाना क्षेत्र के लालमाटी की रहने वाली है। वह बुधवार को रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने अपने मायके लुचकी गई थी। राखी बांधकर गुरुवार की शाम को वापस अपने ससुराल आई थी। रात को ससुर ७० वर्षीय बिगू एक्का अपनी बहू से पूछा की तुम मेरे लिए मायके से क्या लाइ हो। इस बात पर बहू बोली की तुम्हारे लिए क्या लाउंगी तुम मेरे लिए आज तक किए ही क्या हो। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर बहू ने ससुर के ऊपर लकड़ी से मार दी और धक्का दे दी। अंदरूनी चोट लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इधर ससुर के मौत के घाट उतारने के बाद महिला अपने मायके वालों को फोन कर जानकारी दी की मेरे ससुर का निधन हो गया है। तुमलोग उसका कफन-दफन करने पहुंचे। सूचना पर मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो मामला कुछ और ही सामने आया।  

आरोपी महिला ने अपने ससुर के मौत के घाट उतारने के बाद अपने मायके फोन कर जानकारी दी की मेरे ससुर का निधन हो गया है। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो मामला बेटी द्वारा अपने ही ससुर के मारने की जानकारी मिली। इसके बाद मायके वालों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान आरोपी महिला अचेत पड़ी थी। पूछताछ करने पर वह जहर सेवन कर लेने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने महिला को डायल ११२ से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply