अंबिकापुर,२8 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। दूधमुहे बच्चे व पति के साथ जमीन में सोई महिला को सांप ने डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुगन्ती मिंज पति सुनील उम्र 19 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ादमाली की रहने वाली थी। वह 25 की रात को दूधमुहे बच्चे व पति के साथ जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। देर रात को उसके पैर में कुछ काटने का एहसास हुआ। वह उठकर पति को बताई। उसका पति लाइट जलाकर देखा तो पास में डंडा करैत सांप था। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए दरिमा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गनीमत रहीं की सर्पदंश के बाद दूधमुंहा बच्चा मां का दूध नहीं पिया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur