Breaking News

अंबिकापुर,@द्वितेंद्र मिश्रा चुने गए कांग्रेस के पुनः प्रदेश महामंत्री

Share

अंबिकापुर,24 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के नई कार्यकारणी की सूची जारी होना प्रारंभ हो गया है। 24 अगस्त को पीसीसी के महामंत्री, सचिव और कार्यकारी कमेटी की सूची जारी हो गई है। सरगुजा से द्वितेंद्र मिश्रा प्रदेश महामंत्री के पद पर चुने गए हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकारणी में भी वे प्रदेश महामंत्री के पद पर थे। द्वितेंद्र मिश्रा लंबे समय तक जिला कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख रहे हैं। वो वर्तमान में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में एम आई सी के सदस्य भी हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/ एमसीबी@ 6 मौतें, 37 घायल…फिर जागा परिवहन विभाग! 3 बसें जब्त… 4 पर चालानी कार्रवाई,उसी शाम कोरिया डीटीओ नवा रायपुर अटैच

Share बस हादसे के बाद डीटीओ पर कार्रवाई,लेकिन अनफिट बसों को सड़कों पर दौड़ने देने …

Leave a Reply