Breaking News

अंबिकापुर,@घर के परछी से बाइक चोरी, जुर्म दर्ज

Share

अंबिकापुर,24 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। घर के अंदर परछी से अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक पार कर दी। बाइक मामलिक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आशुतोष कुजूर गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर का रहने वाला हे। वह 22 अगस्त की रात को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीई 0483 को घर के परछी में खड़ा किया था। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर द्वारा पार कर दिया गया। आशुतोष ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/ एमसीबी@ 6 मौतें, 37 घायल…फिर जागा परिवहन विभाग! 3 बसें जब्त… 4 पर चालानी कार्रवाई,उसी शाम कोरिया डीटीओ नवा रायपुर अटैच

Share बस हादसे के बाद डीटीओ पर कार्रवाई,लेकिन अनफिट बसों को सड़कों पर दौड़ने देने …

Leave a Reply