Breaking News

अंबिकापुर,@जमीन पर सोने के दौरान महिला हुई सर्पदंश के शिकार,मौत

Share

अंबिकापुर,19 अगस्त 2023 (घटती घटना) जमीन में सोने के दौरान एक महिला शुुक्रवार की रात को सर्पदंश के शिकार हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भुईरी बाई पति चौबन बिंझिया उम्र 35 वर्ष जयनगर थाना क्षेत्र के रजनपुर की रहने वाली थी। वह शुक्रवार की रात को खाना पीना खाने के बाद घर में ही जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। सोने के दौरान उसे सांप ने दंश लिया। वह घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने उठकर देखा तो कमरे में सांप था। परिजन उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बिलासपुर@शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी

Share बिलासपुर,25 जुलाई 2026। शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को …

Leave a Reply