अंबिकापुर,19 अगस्त 2023 (घटती घटना) दो किलो गांजा के साथ मणिपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मुणिपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दर्रीपारा स्थित सुनीता सोनोग्राफी रोड में एक व्यक्ति झोला में गांजा लेकर बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास रखे झोले में दो किलो गांजा पाया गया। जिसकी किमत 40 हजार रुपए बताई जा रही है। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी मो. अल्फाज हुसैन पिता जावेद उम्र 31 वर्ष निवासी आरा चौकी बरियों जिला बलरामपुर हाल मुकाम दर्रीपारा मणिपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, प्रआर सतीश सिंह, पिताम्बर सिंह, आरक्षक सुमित टोप्पो, मकरध्वज, अतुल शर्मा, सुरेश गुप्ता, अशोक राजवाड़े, मुकेश चौधरी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur