Breaking News

अंबिकापुर,@पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत

Share

अंबिकापुर,्र18 अगस्त 2023 (घटती घटना) केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की तबियत शुक्रवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। जेल स्टाफ द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार संदीप उरांव पिता स्व. बोटीलालाल उम्र 34 वर्ष उर्जा नगर जरही सूरजपुर में रहता था। मूल निवासी कोरबा जिले का था। पत्नी की हत्या के मामले में धारा 302, 201 के तहत अगस्त 2014 में सूरजपुर जिला न्यायालय में आजीवन कारावास की सूजा सुनाई गई थी। सजा सूनाए जाने के बाद 11 सितंबर 2014 को उसे केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में स्थानांतरित किया गया था। तब सह वह यहां आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। 18 अगस्त की सुबह केन्द्रीय जेल में ही उसकी तबियत अचानक विगड़ गई। जेल कर्मचारी द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/ एमसीबी@ 6 मौतें, 37 घायल…फिर जागा परिवहन विभाग! 3 बसें जब्त… 4 पर चालानी कार्रवाई,उसी शाम कोरिया डीटीओ नवा रायपुर अटैच

Share बस हादसे के बाद डीटीओ पर कार्रवाई,लेकिन अनफिट बसों को सड़कों पर दौड़ने देने …

Leave a Reply