अंबिकापुर,12 अगस्त 2023 (घटती घटना) संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आहूत किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में धान का समर्थन मूल्य 873 रुपए बढ़ा, खाद में सçसडी बढ़ाकर 1.08 लाख करोड़ रुपए करके किसानों को बड़ी राहत दी। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने इस वर्ष छाीसगढ़ प्रदेश से 86.5 लाख मीट्रिक टन चावल अर्थात 1.30 करोड़ मीट्रिक टन धान की बंपर खरीदी करने का निर्णय लेकर छाीसगढ़ के किसानों को सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने छाीसगढ़ के किसानों की पूरी उपज की खरीदी की व्यलस्था कर दी है, इसके लिए छाीसगढ़ के किसान केंद्र सरकार का अभिनंदन करते हैं। साय ने कहा कि भाजपा इसकी जानकारी छाीसगढ़ के प्रत्येक किसानों तक पहुंचाएगी और प्रयास करेगी कि प्रदेश का हर किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड लिखकर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बार-बार यह झूठ बोलते हैं कि किसानों का पूरा धान प्रदेश सरकार खरीदती है, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने अब तक धान खरीदी के लिए प्रदेश सरकार को 74 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया है जिसके बदौलत प्रदेश के किसानों का धान खरीदी जा सका। विष्णुदेव साय ने पूछा कि प्रदेश सरकार यह बताए कि उसने प्रदेश के किसानों को कितना पैसा स्वयं की मद से दिया है? प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर केवल झूठे आरोप लगाने का काम करते हैं। यदि केंद्र सरकार चावल नहीं खरीदती है तो क्या प्रदेश सरकार में इतना दम है कि वह किसानों की उपज का पूरा धान खरीद सके? हकीकत तो यह है कि प्रदेश की कुल उपज का 82 फीसदी धान चावल के रूप में केंद्र सरकार ही खरीदती है। प्रधानमंत्री ने स्वयं यह बात रायपुर की जनसभा में कही थी। दु:खद तो यह है कि प्रधानमंत्री के कथन को मुख्यमंत्री ने तब झूठा करार दिया था? जो सरकार अंतर की राशि का भुगतान समय पर एकमुश्त नहीं कर सकती, वह किस आधार पर पूरा धान खरीदने का दावा कर रही है? पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, मधुसूदन शुक्ला, संतोष दास, रूपेश दुबे सहित भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद थे।
केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में उठाए गए कदम
केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए कदमों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में धान का समर्थन मूल्य 873 रुपए बढ़ा है। खाद में सçसडी 35 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1.08 लाख करोड़ रुपए करके किसानों को बड़ी राहत देने का काम किया है। केन्द्र की सरकार आने के बाद धान का समर्थन मूल्य बढऩे से किसानों को 17,500 रुपए अधिक मिलेंगे। पहले जब यही धान 1310 रुपए में किसान 15 मि्ंटल बेचते थे तो उन्हें 19,650 रुपए मिलते थे। इस प्रकार अब किसानों को 17,500 रुपए ज्यादा मिलेंगे, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीएपी और यूरिया के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur