अंबिकापुर 10 अगस्त 2023 (घटती घटना). शहर के संजय पार्क के सामने निवास कर रही ९० वर्षीय महिला के घर में घुसकर एक महिला व दो पुरूष द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने महिला के कमरे में रखे पेटी से दो जोड़ी सोने का कंगन, दो नग कान का फूल व १० हजार रुपए चोरी कर ले गए। पीडि़ता के नाती ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ९० वर्षीय कमला देवी संजय पार्क के सामने की रहने वाली है। वह घर में अकेली रहती है। इनका देख रेख नाती धनंजय जायसवाल व इनके परिवार द्वारा किया जाता है। ५ अगस्त की शाम को वृद्धा अपने घर में अकेली थी। शाम करीब ६ बजे अज्ञात एक महिला व दो पुरूष इसके घर आए और वृद्धा से बातचीत करने लगे। बात चीत में वृद्धा को उलझाकर तीनों ने कमरे में रखे पेटी से २ जोड़ी कंगन, २ नग कान का फूल व १० हजार रुपए नकदी निकाल कर चले गए। दूसरे दिन सुबह वृद्धा का नाती धनंजय जायसवाल चाय नाश्ता लेकर आया तो वृद्धा ने पूरी घटना को बताई। पीडि़ता के नाती ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा ३८० के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur