Breaking News

जमीन में सो रहे युवक को सांप ने डसा,मौत

Share


अंबिकापुर,05 अगस्त 2023 (घटती घटना) जमीन पर सोने के दौरान एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेश्वर एक्का पिता नानी एक्का उम्र 35 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कोट का रहने वाला था। वह 30 जुलाई की रात को खाना खाने के बाद जमीन में बिस्तर लगा कर सो रहा था। देर रात को सांप ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी उसने परिजन को दी। परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply