अंबिकापुर,03 अगस्त 2023 (घटती घटना) भारत सरकार के निर्देशानुसार देश की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विगत दो वर्षों के आयोजन का समापन कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश अभियान के रूप में मनाया जाना है। कार्यक्रम में दो भाग होंगे जिसमें पंचायत स्तरीय कार्यक्रम और पंचायत से जनपद पंचायत और दिल्ली तक मिट्टी यात्रा आयोजित होगी। अंतिम कार्यक्रम ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का होगा, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 27 से 30 अगस्त के बीच में मिट्टी कलश ले जाया जावेगा। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 30 अगस्त को अमृत वाटिका के साथ पौधारोपण द्वारा एकेएएम स्मारिका को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur