अंबिकापुर,03 अगस्त 2023 (घटती घटना)। सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने गुरुवार को मल्टीपरपज स्कूल में चल रही विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया। 01 अगस्त से शुरू हुई यह परीक्षाएं 08 अगस्त तक चलेंगी। संभागायुक्त श्रीमती शिखा ने आज संभाग स्तर पर आयोजित की जा रही इस विभागीय परीक्षा का जायजा लिया।इस दौरान उपायुक्त श्री आशुतोष पांडेय तथा लेखाधिकारी श्रीमती ईरमा तिग्गा उपस्थित थे। श्रीमती शिखा ने इस अवसर पर परीक्षार्थियों की जानकारी लेते हुए परीक्षा केंद्र प्रभारी से विभागीय परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बता दें कि यह विभागीय परीक्षा 08 अगस्त तक आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 24 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें राजस्व विभाग के 07 परीक्षार्थी, महिला एवं बाल विकास विभाग के 11, पुलिस विभाग के 04, सहायक वन संरक्षक के 01 तथा वन क्षेत्रपाल के 01 परीक्षार्थी शामिल हैं। संभागायुक्त ने सभी परीक्षार्थियों को बेहतर ढंग से परीक्षा देने शुभकामनाएं दीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur