Breaking News

अंबिकापुर,@नहर में पैर धोने के दौरान ग्रामीण बहा,मेन्ड्राकला में मिली लाश

Share


अंबिकापुर, 03 अगस्त 2023 (घटती घटना) मेंड्राकला घुनघुट्टा नगर के झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में मृतक की पहचान मैनपाट के ढोढ़ी निवासी अंधा उर्फ ठिशु मझवार के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार अंधा उर्फ ठिशु मझवार उम्र 55 वर्ष मैनपाट के ग्राम हर्राढोढ़ी का रहने वाला था। वह दरिमा के हरिहरपुर में रहता था। बुधवार की शाम को गांव के अन्य लोगों के साथ कहीं जा रहा था। इसी बीच ग्राम जगदीशपुर नगर में वह पैर धो रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नगर के पानी में जा गिरा। उसके साथियों ने बचाने की काशिश की पर उसका पता नहीं चला। साथियों ने मामले की जानकारी उसके परिजन को दी। इधर बुधवार की सुबह मणिपुर पुलिस को मेंड्राकला घुनघुट्टार नहर के झाड़ी में एक व्यक्ति की लाश मिलने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच में उसकी पहचान अंधा उर्फ ठिशु के रूप में की गई। पुलिस पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। पिलहाल पुलिस मामले में मार्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply