Breaking News

अंबिकापुर@3 दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन में पड़ा असर

Share

अंबिकापुर,03 अगस्त 2023 (घटती घटना) सरगुजा संभाग में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जून-जुलाई महीनों में औसत से कम वर्षा होने के बाद अगस्त के पहले दिन से ही झमाझम बारिश हो राही है। तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से पूरा सरगुजा पानी-पानी हो चुका है। नदी नाले ऊफान पर हैं। गुरुवार को भी शहर के कई इलाकों पानी घरों में घुसने की खबर है। विशेष कर शहर के नीचले इलाकों में ताबाही देखी जा रही है। हालांकि नगर निगम द्वारा कुछ इलाकों में जेसीबी से पानी निकासी की व्यवस्था की गई। 24 घंटे के भितर सरगुजा में 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 66 मिमी औसत वर्षा उदयपुर तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 272.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से 3 अगस्त तक अम्बिकापुर में 300.9 मिमी, दरिमा में 209.1 मिमी, लुण्ड्रा में 222.6 मिमी, सीतापुर में 358.1 मिमी, लखनपुर में 337.2 मिमी, उदयपुर में 257.6 मिमी, बतौली में 221.6 मिमी एवं मैनपाट में 271.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गई है।
जून-जुलाई महीनों में औसतन से काफी कम बारिश होने से सूखे की स्थिति निर्मित हो गई थी। जुलाई महीने में बांकी डेम में पानी कम हो जाने से शहर में पानी सप्लाई प्रभावित हो चुका था। वहीं खेती किसानी पर भी असर दिखनी शुरू हो गई थी। बारिश नहीं होने से सरगुजा में औसत से कम धान की रोपाई हो पाई थी। किसान बारिश के इंतजार कर रहे थे। वहीं अगस्त महीने के पहले दिन से सरगुजा संभाग में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से एक ओर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है वहीं शहर के लोग की मुश्किलें बढ़ा दी है। शहर के कई इलाकों के घरों में पानी घुस जाने से लोग परेशान रहे। मंगलवार की रात से लगातार रूक-रूक कर हो रही झमाझम बारिश ने नगर निगम व जिला प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के गई इलाकों में पानी भर गया। पूरा शहर जलमग्न हो चुका है। 15 दिन पूर्व शहर में जल भ्राव को लेकर जिला प्रशासन ने जरूरी निर्देश दिए थे। पर सारी तैयारियों खोखली साबित हुई। शहर की सडक¸ों पर तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई। शहर के नावापारा, मायापुर, चांदनी चौक, घुटरा पारा, खैरबार, शिकारी रोड, नमनाकला नावागढ़ सहित अन्य जगहों पर पानी जल जमाव होने से कई घरों में पानी घुस गई है।
कलेक्टर व एसपी ने किया मुआयना
बारिश के बीच शहरी व्यवस्था का निरीक्षण करने कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं एसपी सुनील शर्मा एक साथ निकले। शहर के साीपारा में कैलाश मोड़ के पास नाला उफान पर होने की सूचना मिलते ही कलेक्टर ने स्वयं पहुंचकर वस्तुस्थिति का मुआयना किया, उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जल्द से जल्द सुरक्षा के इंतज़ाम करने तथा आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए और शहर के लोगों से बात कर उन्हें आश्वस्त किया। इसी प्रकार उन्होंने नगर निगम अम्बिकापुर क्षेत्र के अन्य स्थानों का भी अवलोकन किया। जिसमें रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास मार्ग में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और पानी निकासी की व्यवस्था को सुदृढ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी, ऐसे क्षेत्रों का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, एसडीएम पूजा बंसल मौजूद रहे।
क्या कहतें है अधिकारी
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में वर्तमान में लगातार हो रही अच्छी वर्षा से घुनघुट्टा बांध भर गया है। बांध में वर्तमान में 54.45 मिलीयन घन मीटर पानी भरा है जो कि कुल जलभराव क्षमता 62.05 मिलियन घन मीटर का 87.76 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बांध में 581.00 मीटर लेवल तक पानी भरा जा सकता है, जो कि वर्तमान में 580.70 मीटर तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए बांध के 8 गेट में से 4 गेट खोले गए हैं, जिसके माध्यम से 200 क्युमेक पानी नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply