अंबिकापुर,28 जुलाई 2023 (घटती घटना) जंगल से सिर पर लकड़ी का बंडल लेकर आ रहे युवक करंट की चपेट में आ गया। लकड़ी का बंडल तरंगित तार के संपर्क में आ गया था। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगेश्वर कंवर पिता सोधु राम उम्र 27 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भकुरा का रहने वाला था। वह 27 जुलाई की दोपहर लकड़ी लेने बांसाडांड़ जंगल गया था। जंगल से लकड़ी लेकर वापस लौट रहा था तभी जंगल में ही लकड़ी का बंदल तरंगित तार के संपर्क में आ गया। इससे करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच की। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur