बिजनेस डेस्क नई दिल्ली 12 जुलाई 2022। बीते साल नवंबर में बिटकॉइन 69900 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। पर, उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसकी कीमतों में नवंबर से अब तक लगभग 56 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में गिरावट का दौर जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी फिलहाल तो 20,000 डॉलर के ऊपर काम कारोबार कर रहा है, पर बीते 24 घंटों में यह इस मनोवैज्ञानिक लेवल से नीचे (19925 डॉलर) कारोबार करता नजर आया है।
क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप घटकर 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ गया है। आपको बता दें कि बीते साल नवंबर में बिटकॉइन 69900 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। पर, उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसकी कीमतों में नवंबर से अब तक लगभग 56 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम की कीमतों में 8 जुलाई के बाद से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों के मुताबिक अगर इसकी कीमतों 1140 डॉलर के नीचे लुढ़का तो यह गिरकर 900 डॉलर के रेंज में जा सका है। dogecoin, shiba inu, xrp, solana, bnb, litecoin, chainlink, polkadot, avlanche, tether, uniswap जैसे क्रिप्टोकरेंसी भी बीते 24 घंटों में नीचे की ओर लुढ़के हैं। dogecoin में 6 फीसदी तो shiba inu में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, Polygon Matic में बीते 24 घंटों के दौरान तेजी देखी गई है, यह 0.58 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur