बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली 08 जुलाई 2022। खाद्य सचिव ने बुधवार को खाद्य तेल कंपनियों और तेल आयातकों के साथ बैठक बुलाकर कपंनियों को खाद्य तेलों की कीमतों को दस रुपये तक कम करने को कहा है।
देश में खाने का तेल सस्ता होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। खाद्य तेलों की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए अब सरकार की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने बीते 6 जुलाई 2022 को एक बैठक में खाद्य तेलों के कारोबार से जुड़ी कंपनियों के एसोसिएशन को खाद्य तेलों की एमआरपी में तत्काल प्रभाव से 15 रुपये प्रति लीटर तक कम करने के निर्देश जारी किए थे। अब सरकार की ओर से एसोसिएशन को इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।
उम्मीद है कि सरकार के इस कदम के बाद देश में खाने का तेल जल्द ही सस्ता हो जाएगा। इस संबंध में खाद्य सचिव ने बुधवार को बताया था कि खाद्य तेल कंपनियों और तेल आयातकों की बैठक बुलाकर कंपनियों से खाद्य तेलों की कीमतों को 15 रुपये कम करने को कहा गया है। इससे आने वाले दिनों में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
इससे पहले सरकार की ओर से बैठक की जानकारी देते हुए कहा गया था कि खाद्य तेल के कारोबार से जुड़ी कंपनियों को बैठक में कीमतें घटाने के लिए कहा जाएगा। सरकार की ओर से इस बैठक में शामिल होने के लिए खाद्य तेलों के आयातक और उत्पादक दोनों की तरह की कंपनियों को कहा था। बुधवार को हुई इस बैठक में देश में खाद्य तेलों की कीमतों की समीक्षा की गई।
आपको बता दें कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाने के तेलों की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद, देश में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इसी को देखते हुए सरकार की ओर से पहल कर खाद्य तेल के आयतकों और उत्पादकों को बातचीत करने के लिए बुलाया गया था। माना रहा है कि इस बैठक के बाद आने वाले कुछ समय में देश में खाद्य तेलों की कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में 400 डॉलर तक की गिरावट आ गई है। इसके बाद कुछ दिनों पहले कंपनियों ने खुद से तेलों की कीमतों में 10 से 15 रुपये की कटौती की थी पर उसे पर्याप्त नहीं माना रहा है। अब आखिरकार सरकार ने इस मामले में दखल देते हुए तेल आयातकों और उत्पादकों से बात करने का मन बनाया। इस बारे में खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि खाद्य तेल कंपनियों के साथ होने वाली बैठक में सरकार की ओर से खाद्य तेल के कारोबार से जुड़ी कंपनियों को कीमतों को दस रुपये तक कम करने को कहा गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur