Breaking News

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में इस कंपनी के 5 ठिकानों पर की छापेमारी

Share

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली 24 जून 2022। सीबीआई ने यह कार्रवाई इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से की गई उस शिकायत के बाद की है जिसमें कंपनी पर वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस शिकायत में बैंक की ओर से कंपनी पर फंड्स के गलत उपयोग, कंपनी के खातों में गड़बड़ी और बैंक के साथ खातों में गड़बड़ी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित पैकेजिंग कंपनी Rave Scans Pvt Ltd  के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी की यह कार्रवाई बैंक फ्रॉड के एक मामले में की गई है। पीटीआई की एक खबर के मुताबिक यह कार्रवाई सीबीआई ने 69.33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद की है। सीबीआई ने यह कार्रवाई इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से की गई उस शिकायत के बाद की है जिसमें कंपनी पर वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस शिकायत में बैंक की ओर से कंपनी पर फंड्स के गलत उपयोग, कंपनी के खातों में गड़बड़ी और बैंक के साथ खातों में गड़बड़ी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस धोखाधड़ी को साल 2011 से 2016 के बीच अंजाम दिया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सीबीआई ने दिल्ली स्थित कंपनी के पूर्व निदेशकों के ठिकानों पर छापेमारी की है। बैंक की ओर से इस मामले में आरोप लगाया गया है कि कंपनी और उनके निदेशकों राकेश भटनागर, भावनेश कुमार कनवार, प्रेमनाथ अरोड़ा और अनिरुद्ध भटनागर ने बैंक के साथ धोखाधड़ी कर बैंक को 69.33 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। आपको बता दें कि सीबीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@मेक्सिको में टैरिफ बढ़ने से भारत के ऑटो निर्यात पर पड़ेगा असर,कंपनियों के वॉल्यूम और मार्जिन पर खतरा

Share नई दिल्ली,14 दिसम्बर 2025। मेक्सिको की सीनेट ने राष्ट्रीय उद्योग और उत्पादकों की रक्षा …

Leave a Reply