न्यूज डेस्क, मुंबई 23 जून 2022। जियो-बीपी ने एक बयान में कहा में कहा कि साझेदारी के तहत भारत के 13 शहरों में स्थित 17 नेक्सस मॉल्स में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और बैटरी रोल आउट स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। नेक्सस मॉल्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी की संयुक्त उद्यम इकाई जियो-बीपी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत नेक्सस मॉल्स में अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि नेक्सस मॉल देश के सबसे बड़े मॉल चेन में शामिल है।
जियो-बीपी ने एक बयान में कहा में कहा कि साझेदारी के तहत भारत के 13 शहरों में स्थित 17 नेक्सस मॉल्स में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और बैटरी रोल आउट स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों पर दो और चार पहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। खास बात यह होगी कि इनका 24 घंटे इस्तेमाल किया जा सकेगा। बयान में कंपनी ने बताया है कि पहले चरण में ये चार्जिंग स्टेशन नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद स्थित नेक्सस मॉल में उपलब्ध होंगे। ये चार्जिंग स्टेशन जून 2022 से चालू हो जाएंगे। जियो-बीपी की इस पहल से ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) मूल्य श्रृंखला के सभी हितधारकों को फायदा होगा।
पिछले साल कंपनी ने भारत के दो सबसे बड़े ईवी चार्जिंग हब को बनाया और उन्हें लॉन्च किया था। गौरतलब है कि जियो-बीपी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी की संयुक्त उद्यम इकाई है। जियो-बीपी का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व्यवसाय, भारतीय उपभोक्ताओं चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur