दिल्ली 21 जून 2022। कंपनी मीसो कंपनी में अभी 2000 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी ने हाल ही में एक फंडिंग राउंड में 300 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। अब कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए MeeCARE प्रोग्राम के तहत अनलिमिटेड लीव पॉलिसी लेकर आई है।
प्राइवेट सेक्टर में बिना काम सैलरी का सपना, एक सपना ही है। यहां तक कि छुट्टियों के लिए कर्मचारियों को कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। हालांकि, एक कंपनी ऐसी है जो अपने कर्मचारियों के लिए जबरदस्त लीव पॉलिसी लाई है। इस पॉलिसी का फायदा उठाकर कर्मचारी बिना काम किए और घर बैठकर भी पूरी सैलरी उठा सकते हैं। ये कंपनी कोई और नहीं ई-कॉमर्स कंपनी मीशो(Meesho) है।
दरअसल, मीशो ने अपने कर्मचारियों के लिए लीव पॉलिसी का एलान किया है। स्टार्टअप कंपनी के कर्मचारी जरूरत पड़ने पर पूरे साल यानी 365 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। पॉलिसी के तहत यह छुट्टियां पेड लीव होंगी और कर्मचारी को हर महीने पूरी सैलरी मिलेगी। इतना ही नहीं छुट्टी के दौरान कर्मचारी को पीएफ और बीमा संबंधी फायदे भी मिलेते रहेंगे। कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी को ‘मीकेयर’ प्रोग्राम का हिस्सा बनाया है।
कब मिलेगी पेड लीव
मीशो के अधिकारियों के मुताबिक, नई लीव पॉलिसी के तहत गंभीर बीमारी होने पर कर्मचारी 365 दिन की पेड लीव ले सकेंगे। अगर कंपनी का कोई कर्मचारी या उसका कोई करीबी गंभीर रूप से बीमार होता जाता है, तो वह इस पॉलिसी का फायदा उठा सकता है। इसके अलावा कर्मचारी पढ़ाई या निजी काम के लिए भी छुट्टी ले सकता है। कंपनी ने बताया अगर कर्मचारी खुद बीमार होता है तो उसे साल भर की छुट्टी के दौरान पूरी सैलरी मिलेगी। वहीं अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो तीन महीने के लिए 25 फीसदी सैलरी का भुगतान किया जाएगा।
वापस लौटने पर पुराने पद पर होगी बहाली
कंपनी ने अपने कर्मचारियों के हित के लिए कई बदलाव किए हैं। लंबी छुट्टी से लौटने वाले कर्मचारियों को अपने पद को लेकर भी घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी के चीफ एचआर आशीष कुमार सिंह ने कहा है, जब कर्मचारी छुट्टी से वापस आएंगे तो उन्हें पुराने पद पर बहाल किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur