Breaking News

जोधपुर, @ भंवरी कांड के मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन

Share

जोधपुर,17 अक्टूबर 2021 ( ए )। राजस्थान सरकार में पूर्व केबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा का आज यहां निधन हो गया। मदेरणा की उम्र 69 वर्ष थी। वह वे पिछले काफी समय से मुंह के कैंसर से पीडित थे और बाद में उन्हें कोरोना भी हो गया था। हालांकि कोरोना से वे काफी ठीक हो गये थे। मदेरणा ने आज सुबह सवा छह बजे अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव चाडी ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।भंवरी देवी मामले में आरोपी मदेरणा को करीब महीने भर पहले ही उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके अंतिम यात्रा जोधपुर स्थित निवास से शुरू होकर पैतृक गांव चाडी के लिए जाएगी और वहां शाम करीब चार बजे पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय परसराम मदेरणा की समाधि के पास ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मदेरणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुख सहने की हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply