Breaking News

नई दिल्ली@चीन को कितनी बार क्लीन चिट देंगे? खरगे ने मोदी सरकार से पूछे तीन सवाल कहा…देश को सच बताएं प्रधानमंत्री

Share

नई दिल्ली,23 अक्टूबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की सीमा और विदेश नीति पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजिंग को पहले ही काफी क्लीन चिट दी जा चुकी हैं और अब प्रधानमंत्री को भारत के सामने सच साफ-साफ रखना चाहिए। एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में,कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक निर्भरता और राजनयिक जवाबदेही से जुड़े तीन अहम सवाल पूछे हैं। सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए,खरगे ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक की उन टिप्पणियों का जिक्र किया,जो अरुणाचल प्रदेश में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ हुई झड़पों से जुड़ी थीं।
खरगे ने सवाल पूछा?
खरगे ने केंद्र सरकार से सवाल किया, ‘अरुणाचल प्रदेश में पीएलए के साथ लगातार हो रहे टकराव की आईटीबीपी डीजी की ओर से पुष्टि बेहद चिंताजनक है। डोकलाम और गलवान के बाद,क्या कोई और गंभीर टकराव शुरू हो रहा है? अगस्त में तक्सिंग के पास चीनी घुसपैठ की खबरें सामने आई थीं। फिर भी,वाचा-दमाई में कोर कमांडर स्तर की बातचीत के 47 दिन बाद भी-जो कि कथित तौर पर यहां से सिर्फ 180 किमी दूर है-टकराव जारी है। क्या भारत की पेट्रोलिंग (गश्त) करने की पहुंच प्रभावित हुई है?’ उन्होंने जोर देकर कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और पूछा कि देश को इस बारे में ‘अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे पर भी गहरी चिंता जताई और 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद सरकार के आर्थिक रुख पर सवाल उठाए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@चुनौतियों का सामना करने के लिए बराबर तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ सिंह

Share रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना को बड़ा फे्रमवर्क देने वाला ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्टि्रन’ लॉन्च …

Leave a Reply