Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा टीम ने दंतेवाड़ा को एक पारी से हरा कर 7 अंक प्राप्त किए

Share

अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। भिलाई में आयोजित लेट रियाजुद्दीन मेमोरियल दो दिवसीय क्रिकेट ट्रूनामेंट में सरगुजा टीम ने दंतेवाड़ा टीम को एक पारी और 148 रनों के अंतर से हरा कर 7 अंक प्राप्त किया। सरगुजा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए दंतेवाड़ा को मात्र 50 रनों पर समेट दिया। जिसमे सौम्य केसरी ने 5 विकेट व रूशिल जायसवाल ने 4 विकेट लिया। जवाब में सरगुजा की टीम 7 विकेट खो कर 308 रनों पे पारी घोषित कर दिया। जिसमे कृष चोपड़ा ने शानदार दोहरा शतक लगाया व नाबाद 200 रनों का योगदान दिया व मयंक सिंह ने 55 रनों का योगदान दिया। दंतेवाड़ा की टीम दूसरी पारी में 101 रनों पर सिमट गई।इसी प्रकार सरगुजा ने पारी व 148 रनों के अंतर से सीधी जीत दर्ज की।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर…आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली विकास कार्यों की परतें

Share ग्रामीणों की शिकायतों ने खींचा ध्यान,मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा …

Leave a Reply